Sat, 20 Jun 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Vaastu Tips For Home In Hindi

वास्तु टिप्स : किस कमरे में करें कौन-सा रंग, जानिए 9 टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का रंग
घर की दीवारों पर नया रंग आपको उत्साह से भर देता है, लेकिन अगर ये रंग घर के वास्तु को ध्यान में रखकर किए जाएं, तो बेहद सकारात्मक और आश्यर्चजनक परिणाम पाए जा सकते हैं। जानिए किस कमरे में कौन सा रंग देगा शुभ और चमत्कारिक परिणाम... 

1. प्रवेश कक्ष यानि दरवाजे से अंदर आते ही जों कमरा सबसे पहले आता है, वहां सफेद, हल्का हरा, गुलाबी व नीला रंग करवाना शुभ परिणाम देता है। 
 

2. बैठक कक्ष यानि लिविंग रूम में हमेशा पीला, मटमैला, भूरा, हरा रंग शुभ होता है।  

3. भोजन कक्ष में आप हरा, नीला या हल्का गुलाबी, हल्का रंग का प्रयोग कर सकते हैं। ये तीनों रंग इस कमरे के लिए शुभ होते हैं।

4. मुख्य शयन कक्ष में हरा या नीला, गुलाबी, हल्का रंग का प्रयोग किया जाना चाहिए, जो वास्तु के अनुसार इस कमरे के लिए शुभता प्रदान करते हैं।

5. बच्चों का कोई कमरा हो, या फिर जहां पर बच्चों को सुलाया जाता है वहां की दीवारों पर काला, नीला या हरा रंग शुभ होता है।
6. रसोईघर यानि किचन में हमेशा शांतिदायक सफेद रंग शुभ होता है, जो वहां की ऊर्जा को सकारात्मकता प्रदान करता है।
7. पूजा व आध्यात्म से संबंधित कमरे में सदैव गुलाबी, काला, हरा, लाल रंग करवाया जाना ही शुभ फल प्रदान करता है।

8. अध्ययन कक्ष अर्थात जहां पर आप पढ़ाई या लिखा-पढ़ी का काम करते हैं, उसमें हरा, लाल, गुलाबी, नीला, हल्का भूरा, हल्का रंग शुभ होता है। 
 

9. गृह स्नानघर यानि बाथरूम का अंदरूनी रंग गुलाबी, काला, स्लेटी या सफेद हो तो वह शुभता व सकारात्मकता प्रदान करता है।