सम्बंधित जानकारी
- Dhanteras 2025 date: धनतेरस कब है वर्ष 2025 में?
- Diwali 2025: धनतेरस से लेकर दिवाली तक, जानें हर दिन के लिए 5 खास वास्तु टिप्स
- Dhanteras 2025: धनत्रयोदशी या धनतेरस कैसे मनाएं, जानें किस पहर में क्या करें?
- Dhanteras: धनतेरस पर सौभाग्य लाने वाली ये 4 शुभ वस्तुएं अवश्य खरीदें, बढ़ेगा 13 गुना धन
- Dhanteras 2025: धनतेरस की शाम भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान, वर्ना हो जाएंगे कंगाल
Dhanteras Shopping 2025: धनतेरस पर शॉपिंग में क्या खरीदें और क्या न खरीदी करें, जानें लिस्ट
Dhanteras dos and donts: धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली से पहले आने वाला एक अत्यंत शुभ दिन है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सही चीजों की खरीदारी करने से जीवन में धन, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है। हालांकि, कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन्हें धनतेरस पर खरीदना अशुभ माना जाता है। इसलिए सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है, वहीं कुछ वस्तुओं को खरीदने से की मनाही भी है।ALSO READ: Diwali 2025: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, अन्नकूट, गोवर्धन और भाई दूज की पूजा के शुभ मुहूर्त
यहां वेबदुनिया के प्रिय पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं धनतेरस पर शुभ खरीदारी की चीजों की जानकारी तथा अशुभ वस्तुओं न खरीदने की पूरी लिस्ट...
धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ वस्तुएं, जानें कारण/महत्व:
1. सोना या चांदी: धनतेरस पर सोना या चांदी लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने का प्रतीक, समृद्धि बढ़ती है।
2. लक्ष्मी-गणेश अंकित गहने या सिक्के: लक्ष्मी-गणेश अंकित सिक्के या गहने लाना धन-संपत्ति की वृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं।
3. तिजोरी या कैश बॉक्स: धनतेरस पर तिजोरी या कैश बॉक्स खरीदी करने से व्यापार में लाभ और पैसे की सुरक्षा का संकेत माना जाता है।
4. बर्तन (स्टील, पीतल, तांबा): इस दिन बर्तन खरीदना धन की वृद्धि और स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभ माने जाते हैं।
5. झाड़ू: धनतेरस पर झाड़ू घर खरीदकर घर लाना दरिद्रता दूर करने का प्रतीक, मां लक्ष्मी का निवास स्वच्छता में माना गया है।
6. धन्वंतरि से जुड़ी आयुर्वेदिक वस्तुएं: धनतेरस को आयुर्वेद दिवस भी कहा जाता है, अत: आयुर्वेदिक वस्तुएं खरीदी करना सेहत के लिए शुभ होता है।
7. मिट्टी या धातु के दीपक: मिट्टी या धातु के दीये लक्ष्मी पूजन में आवश्यक होते हैं, शुभ ऊर्जा लाते हैं।
8. धातु के बर्तन में कुछ डालकर खरीदें: धातु के बर्तन खरीदकर उसमें जैसे चावल, हल्दी या पानी, यह पूर्णता और शुभता दर्शाता है।
9. इलेक्ट्रॉनिक आइटम/ वाहन: नया वाहन या उपकरण धनतेरस पर खरीदना भी शुभ माना जाता है।ALSO READ: Dhanteras 2025: धनतेरस की कथा, पूजा सामग्री, पूजन विधि, धनवंतरि और यमराज का मंत्र
धनतेरस पर खरीदारी से बचने योग्य (अशुभ) वस्तुएं जानें:
ये वस्तुएं क्यों न खरीदें?
1. काले रंग की वस्तुएं या कपड़े, जूते आदि: धनतेरस पर चप्पल, जूते या काले रंग की वस्तुएं या कपड़े खरीदना यह नकारात्मक ऊर्जा और शनि दोष से जुड़ा होता है।
2. तेजधार वस्तुएं: चाकू, कैंची, तलवार आदि खरीदने से कलह और विवाद का कारण बन सकती हैं।
3. कांच की चीजें: कांच की चीजें टूटने की संभावना अधिक होती है, जिससे दुर्भाग्य का संकेत मिलता है। अत: धनतेरस पर तो कांच का सामान बिलकुल भी ना खरीदें।
4. प्लास्टिक का सामान: प्लास्टिक के बर्तन या सामान यह अधिक टिकाऊ नहीं होते और पर्यावरण तथा धार्मिक दृष्टि से भी उचित नहीं माने जाते हैं।
5. लोहे की वस्तुएं: धनतेरस पर लोहा खरीदना शनिदेव को नाराज कर सकता है।
6. नकली धातु: इस दिन नकली धातु या सस्ते मिश्र धातु के सामान खरीदकर लाना यह मां लक्ष्मी के अनादर के समान माना जाता है।
7. उधारी पर खरीदारी: इस दिन कर्ज लेना या देना आर्थिक हानि का कारण बन सकता है।
धनतेरस से दीपावली तक के कुछ काम के टिप्स:
* इस शुभ अवसर पर खरीदारी सूर्यास्त से पहले करें, क्योंकि प्रदोष काल के पहले किया गया खरीद शुभ फल देता है।
* खरीदी गई वस्तुओं को लक्ष्मी पूजन में शामिल करें।
* यदि संभव हो तो शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
