सम्बंधित जानकारी
- भगवान धन्वंतरि 1 नहीं 3 हैं : धनतेरस पर यह जानकारी आपको शर्तिया चौंका देगी
- Dhanteras 2021: धनतेरस की तिथि और शुभ मुहूर्त अभी से कर लें नोट
- घर की दिशा के अनुसार खरीदें सामान और लगाएं विशेष दीपक तो धनतेरस पर बरसेगा धन
- धनतेरस पर होती है भगवान धन्वंतरि की पूजा, जानिए कौन हैं ये देव
- धन्वंतरि के पौराणिक स्तोत्र, स्तुति, मंत्र, आरती, पढ़ें सब एक साथ, पाएं धन, आरोग्य, सुंदरता और समृद्धि का आशीर्वाद
dhanteras के दिन कौन से 6 देवी-देवताओं की पूजा करने से मिलेगा धन लाभ, जानिए यहां और पाएं आशीर्वाद
कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस dhanteras का त्योहार मनाया जाता है। यह पांच दिन चलने वाले दीपावली उत्सव का पहला दिन होता है। धनतेरस dhanteras से ही तीन दिन तक चलने वाला गोत्रिरात्र व्रत भी शुरू होता है। इस दिन पांच देवों की पूजा होती है।
1.धन्वंतरि पूजा : धन तेरस के दिन समुद्र मंथन से आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। अमृत कलश के अमृत का पान करके देवता अमर हो गए थे। इसीलिए आयु और स्वस्थता की कामना हेतु धनतेरस dhanteras पर भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है।
2.लक्ष्मी पूजा : इस दिन लक्ष्मी पूजा का भी महत्व है। श्रीसूक्त में वर्णन है कि लक्ष्मीजी भय और शोक से मुक्ति दिलाती हैं तथा धन-धान्य और अन्य सुविधाओं से युक्त करके मनुष्य को निरोगी काया और लंबी आयु देती हैं।
3.कुबेर पूजा : धन के देवता कुबेर की इस दिन विशेष पूजा होती है। कुबेर भी आसुरी प्रवृत्तियों का हरण करने वाले देव हैं इसीलिए उनकी भी पूजा का प्रचलन है।
4.यम पूजा : धन तेरस के दिन यम पूजा का भी महत्व है। कहते हैं कि धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त जहां दीपदान किया जाता है, वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है।
5.गणेश पूजा : गणेशजी की पूजा प्रत्येक मांगलिक कार्य और त्योहार में की जाती है क्योंकि वे प्रथम पूज्य हैं। सभी के साथ गणेश पूजा की जाना जरूरी होती है।
6.पशु पूजा : dhanteras धनतेरस के दिन ग्रामीण क्षेत्र में मवेशियों को अच्छे से सजाकर उनकी पूजा करते हैं, क्योंकि ग्रामीणों के लिए पशु धन का सबसे ज्यादा महत्व होता है। दक्षिण भारत में लोग गायों को देवी लक्ष्मी के अवतार के रूप में मानते हैं इसलिए वहां के लोग गाय का विशेष सम्मान और आदर करते हैं।
