सम्बंधित जानकारी
- धनतेरस कब है, पंचांग के अनुसार जानिए पूजा, खरीदारी के शुभ मुहूर्त और विधि
- धनतेरस 2021 पर खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त कौनसा है?
- धनतेरस 2021 : कैसे करते हैं भगवान धन्वंतरि की आराधना, जानिए पूजा विधि
- Dhanteras 2021 : 2 नवंबर 2021, मंगलवार को 3 समय में कैसे मनाएं धनतेरस का पर्व, जानिए धन त्रयोदशी 2021 शुभ होरा मुहूर्त
- धनतेरस 2021 : धन्वंतरि का पौराणिक मंत्र, मुहूर्त और पूजा की सही विधि, मिलेगी यहां...
धनतेरस पर शर्तिया बरसेगा धन अगर कर लिए समृद्धि से जुड़े ये बड़े काम | Dhanteras 2021
Dhanteras 2021: 2 नवंबर 2021 को धनतेरस या धनत्रयोदशी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व के नाम में ही धन है अर्थात इस दिन धनपति या अमीर बनने के लिए पूजा, पाठ और ज्योतिष उपाय किए जाते हैं। यदि आप भी चाहते हैं धन समृद्धि तो धन तेरस पर करें ये बड़े काम।
धनतेरस के उपाय ( Dhanteras 2021 Ke Upay ) :
1. धनिया से दूर होगी आर्थिक परेशानी : धन तेरस के दिन साबूत धनिया खरीदें और फिर उसकी पूजा करके उसे भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी के समक्ष अर्पित कर दें। इसके बाद अपनी मनोकामना बताकर कुछ धनिया बगीचे में बो दें और कुछ को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द से जल्द आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। ऐसा करने से धन का नुकसान भी नहीं होता है।
2. दीपदान से मिलेगी कर्ज से मुक्ति : परिवार के सभी सदस्यों के घर आने और खाने-पीने के बाद सोते समय एक पुराने दीपक में सरसों का तेल डालकर उसे जलाया जाता है। फिर उसे घर में सभी जगह घुमाया जाता है और इसके बाद यह दीपक घर से बाहर दक्षिण की ओर मुख कर नाली या कूड़े के ढेर के पास रख दिया जाता है। इसके बाद जल चढ़ा कर दीपदान करते समय यह मंत्र बोला जाता है-
मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यज: प्रीतयामिति।।
3. बताशे और खीर का लगाएं भोग : धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को बताशे और खीर का भोग लगाने से से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इससे आपकी तिजोरी में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
4. हल्दी की गांठ से बढ़ेगा धन : हल्दी की गांठ : इस दिन कुछ खड़ी हल्दी खरीदना भी शुभ है। शुभ मुहूर्त देखकर बाजार से गांठ वाली पीली हल्दी अथवा काली हल्दी को घर लाएं। इस हल्दी को कोरे कपड़े पर रखकर स्थापित करें तथा षडोशपचार से पूजन करें। यह भी धन समृद्धि को बढ़ाने वाला उपाय है।
5. तिजोरी में रखें सुपारी : धनतेरस की पूजा में भी सुपारी का प्रयोग किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सुपारी को ब्रह्मदेव, वरूण देव, यमदेव और इंद्रदेव का प्रतीक माना जाता है। पूजा के बाद सुपारी को तिजोरी या अलमारी में रखना शुभ माना गया है। इससे आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी और तिजोरी हमेशा धन से भारी रहेगी।
