सम्बंधित जानकारी
- धनतेरस 2019 : आज की शाम 13 दीपक घर के अंदर और 13 दीपक घर के बाहर लगाएं
- धनतेरस 2019 : कुबेर के 5 मंत्र करेंगे धन की हर समस्या का अंत, यहां पढ़ें तुरंत
- धनतेरस 2019 : क्यों और कैसे मनाया जाता है यह दिन,जानिए सरल शब्दों में
- धनतेरस 2019 : शुभ मुहूर्त, महत्व, मान्यता और राशि अनुसार खरीदी
- धनतेरस 25 अक्टूबर 2019 शुभ मुहूर्त : चौघड़िया और लग्न के अनुसार सबसे अच्छे मुहूर्त
धनतेरस 2019 : आज खरीदें 5 रुपए का खास मसाला, यह बताएगा साल भर कितनी आएगी दौलत
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बरतन एवं धातु का सामान खरीदना शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इससे साल भर आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
इसलिए आप हर साल धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं। बावजूद इसके कोई साल ऐसा होता है कि आपको पूरे साल धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आप चाहें तो धनतेरस के दिन एक उपाय करके यह जान सकते हैं कि आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। इसके लिए आपको सिर्फ पांच रुपए खर्च करने होंगे।
धनतेरस के दिन पांच रुपए का साबुत धनिया खरीदें। इसे संभालकर पूजा घर में रख दें।
दीपावली की रात लक्ष्मी माता के सामने साबुत धनिया रखकर पूजा करें। अगले दिन प्रातः साबुत धनिया को गमले में या बाग में बिखेर दें। माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है।
धनिया का पौधा हरा भरा लेकिन पतला है तो सामान्य आय का संकेत होता है। पीला और बीमार पौधा निकलता है या पौधा नहीं निकलता है तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
देश के कुछ भागों में यह उपाय काफी प्रचलित है।
