सम्बंधित जानकारी
- Diwali 2019 : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस
- chitragupta jayanti : कायस्थ समाज के देवता चित्रगुप्त की वंशावली
- dhanteras पर करें इन 6 वस्तुओं का दान, धन में रहेगी बरकत बरकरार
- Dhanteras 2019 कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी : बहुत काम की हैं धन तेरस की ये 13 बातें
- धनतेरस 25 अक्टूबर 2019 शुभ मुहूर्त : चौघड़िया और लग्न के अनुसार सबसे अच्छे मुहूर्त
diwali 2019 | दिवाली है यक्षों का त्योहार, तब नहीं होती थी लक्ष्मी की पूजा
diwali
मान्यता है कि दीपावली की रात्रि को यक्ष अपने राजा कुबेर के साथ हास-विलास में बिताते व अपनी यक्षिणियों के साथ आमोद-प्रमोद करते थे। सभ्यता के विकास के साथ यह त्योहार मानवीय हो गया और धन के देवता कुबेर की बजाय धन की देवी लक्ष्मी की इस अवसर पर पूजा होने लगी, क्योंकि कुबेर जी की मान्यता सिर्फ यक्ष जातियों में थी पर लक्ष्मीजी की देव तथा मानव जातियों में। कई जगहों पर अभी भी दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ कुबेर की भी पूजा होती है।
दीपावली पर रंग- बिरंगी आतिशबाजी, स्वादिष्ट पकवान एवं मनोरंजन के जो विविध कार्यक्रम होते हैं, वे यक्षों की ही देन हैं।
कहते हैं कि लक्ष्मी, कुबेर के साथ गणेशजी की पूजा का प्रचलन भौव-सम्प्रदाय के लोगों ने किया। ऋद्धि-सिद्धि के दाता के रूप में उन्होंने गणेशजी को प्रतिष्ठित किया। यदि तार्किक आधार पर देखें तो कुबेर जी मात्र धन के अधिपति हैं जबकि गणेश जी संपूर्ण ऋद्धि-सिद्धि के दाता माने जाते हैं।
इसी प्रकार लक्ष्मी जी मात्र धन की स्वामिनी नहीं वरन ऐश्वर्य एवं सुख-समृद्धि की भी स्वामिनी मानी जाती हैं। अत: कालांतर में लक्ष्मी-गणेश का संबध लक्ष्मी-कुबेर की बजाय अधिक निकट प्रतीत होने लगा। दीपावली के साथ लक्ष्मी पूजन के जुड़ने का कारण लक्ष्मी और विष्णुजी का इसी दिन विवाह सम्पन्न होना भी माना गया है।
