सम्बंधित जानकारी
- धनतेरस कब है 22 या 23 अक्टूबर 2022, जाने सही तिथि, पूजा एवं खरीदारी के सबसे अच्छे मुहूर्त और 5 अचूक उपाय
- धनतेरस पर 13 दीये क्यों जलाते हैं?
- धनतेरस पर सिर्फ 2 रुपए की यह 1 चीज लेकर आएं घर में, चमक जाएगी किस्मत, धन बरसेगा जमकर
- कुबेर कौन हैं? धनतेरस पर क्यों पूजे जाते हैं?
- धनतेरस और पीतल खरीदी का क्या है कनेक्शन
धनतेरस कब है 2022, 22 अक्टूबर या 23 अक्टूबर को?
Dhanteras kab hai 2022 : धनतेरस को लेकर असमंजस की स्थिति है। दरअसल, इस बार आश्विन माह की अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होने के कारण दीपावली का पर्व 25 की बजाया 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मान से धनतेरस की तिथि भी बदली है। धनतेरस से ही दिवाली उत्सव की शुरुआत होती है। आओ जानते हैं कि कब है धनतेरस।
धनतेरस कब है 2022 | When is Dhanteras 2022:
- धनतेरस का त्योहार तेरस यानी त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार 22 तारीख शनिवार को द्वादशी तिथि 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगी इसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ होगी। त्रयोदशी अगले दिन शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगी।
- ऐसे में कुछ लोग धनतेरस 22 की रात को मनाएंगे और कुछ लोग उदयातिथि के अनुसार 23 अक्टूबर रविवार को मनाएंगे।
- कई विद्वानों के अनुसार 23 अक्टूबर को ही धनतेरस है और इसी दिन नरक चतुर्दशी भी रहेगी। उदयातिथि के मान से 23 अक्टूबर को ही धनतेरस मनाया जाना उचित है।
