सम्बंधित जानकारी
- धनतेरस 2023 : पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, मंत्र और उपाय सहित सभी सामग्री एक साथ
- धनतेरस 2023 : कैसे मनाएं धनत्रयोदशी का त्योहार
- Dhanteras Rangoli 2023: धनतेरस पर बनाएं ये सुंदर रंगोली
- धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदते हैं, कौनसी एवं कितनी खरीदना चाहिए?
- Gold prize : धनतेरस से पहले सोने के भावों में गिरावट, चांदी भी फिसली
धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए?
Dhanteras ko kya na kharide : दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर खरीदारी की जाती है। इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त रहता है। यदि आप भी इस दिन कोई महत्वपूर्ण चीजें खरीद रहे हैं तो यह भी जानना जरूरी है कि इस दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि यदि आपने कोई नकारात्मक वस्तु खरीदी तो हो सकता है कि आपको इसका नुकसान झेलना पड़े।
धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए | Dhanteras ko kya nahi kharidna chahiye:
- लोहा : लोहा शनि की धातु है इसे लाने से घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो सकता है।
- एल्युमिनियम : एल्युमिनियम राहु की धातु है यह भी घर में दुर्भाग्य का निर्माण करती है।
- स्टील : स्टील भी लोहा ही है। इसे खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।
- प्लास्टिक : प्लास्टिक खरीदने से बरकत में कमी आती है।
- कांच : कांच या कांच के बर्तन भी राहु की वस्तु है जिससे घर में राहु का प्रवेश हो जाता है।
- काले रंग के कपड़े : इस दिन काले या गहरे नीले रंग के कपड़े भी न पहनें।
- तेल या घी : इस दिन तेल या घी भी नहीं खरीदना चाहिए।
- चीनी मिट्टी के बर्तन : इस दिन चीनी मिट्टी के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि मान्यता है कि इससे घर में बरकत नहीं रहती है।
दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र:-
पुष्य नक्षत्र का प्रारंभ : 4 नवंबर 2023 सुबह 07:57 से...
पुष्य नक्षत्र का समापन : 5 नवंबर 2023 सुबह 10:29 तक।
दिवाली के पहले धनतेरस के शुभ मुहूर्त:
तेरस की तिथि:-
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ- 10 नवम्बर 2023 को दोपहर 12:35 से।
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 11 नवम्बर 2023 को दोपहर 01:57 पर।
नोट : चूंकि तिथि दिन में प्रारंभ हो रही है तो 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को ही धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा, क्योंकि तेरस की पूजा रात में ही होती है और 11 तारीख को दोपहर को तिथि समाप्त हो जाएगी।
धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम को 06:20 से रात्रि 08:20 तक।
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम को 06:02 से रात्रि 08:34 तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:45 तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:15 से 03:01 तक।
Dhanteras Muhurat 2023
