1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. धनतेरस
  4. Dhanteras Muhurat 2024
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (14:51 IST)

Dhanteras 2024 date and time: दिवाली के पहले धनतेरस का पर्व कब मनाया जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras Deepawali 2024
Highlights 
 
2024 में कब मनाई जाएगी धनतेरस।
इस साल धनत्रयोदशी पर्व कब है।
धनत्रयोदशी या धनतेरस के शुभ मुहूर्त जानें। 
Dhanteras Deepawali 2024 : हिंदू धर्म की मान्यतानुसार दीपावली का पर्व पांच दिनों का होता है और इसकी शुरुआत धनतेरस से होकर भाईदूज पर इस 5 दिवसीय पर्व का समाप्ति होती है। तथा कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन दिवाली/दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।

इस बार 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को धनतेरस मनाई जाएगी और धनत्रयोदशी के दिन देवी महालक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाएगी। साथ ही इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज के निमित्त घर के बाहर दीया जलाया जाता है, जिसे यम दीपम कहा जाता है। बता दें कि वर्ष 2024 में दीपावली पर्व 01 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।

mgid

 
आइए यहां जानते हैं धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है...
 
 
धनतेरस 2024: 29 अक्टूबर, मंगलवार के शुभ मुहूर्त : Dhanteras 2024 date and Muhurat 

aniview

 
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ- 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से।
त्रयोदशी तिथि की समाप्ति- 30 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को अपराह्न 01 बजकर 15 मिनट पर। 
 
धनतेरस पूजा मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 संपन्न होगी।
 
धनतेरस के दिन प्रदोष काल मुहूर्त :
 
धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 06 बजकर 31 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक।
कुल अवधि- 01 घंटा 42 मिनट्स
 
यम दीपम का शुभ समय : 
 
29 अक्टूबर को प्रदोष काल- शाम 05 बजकर 38 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक।
वृषभ काल- सायं 06 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 27 मिनट तक।
 
मंगलवार दिन का चौघड़िया
 
चर- सुबह 09 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक।
लाभ- सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 तक।
अमृत- दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 01 बजकर 28 मिनट तक।
शुभ- दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से 04 बजकर 15 मिनट तक।
 
रात का चौघड़िया
 
लाभ- शाम 07 बजकर 15 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक।
शुभ- रात्रि 10 बजकर 28 मिनट से 30 अक्टूबर को 12 बजकर 05 मिनट तक। 
अमृत- रात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 30 अक्टूबर 01 बजकर 42 मिनट तक।
चर- मध्यरात्रि 01 बजकर 42 मिनट से 30 अक्टूबर 03 बजकर 18 मिनट तक।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।