सम्बंधित जानकारी
- दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने की बिक्री में आई तेजी, 30 टन सोने की होती है बिक्री
- Dhanteras katha: क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार, पढ़ें पौराणिक कथा
- नरक चतुर्दशी के दिन नरकासुर से श्री कृष्ण और सत्यभामा ने क्यों लड़ा था युद्ध?
- Dhanteras Rangoli 2023: धनतेरस पर बनाएं ये सुंदर रंगोली
- Dhanteras 2023: धनतेरस पर्व के शुभ मुहूर्त और खरीदी के योग, यहां जानें
धनतेरस पर इन 4 चीजों का दान कर लिया तो धनवान बनने से नहीं रोक सकता कोई
Dhanteras 2023: हिंदू धर्म में त्योहारों पर स्नान, संध्या, परिक्रमा, पूजा, ध्यान, प्रार्थना सहित दान पुण्य का भी खासा महत्व है। धनतेरस पर सोना, पीतल, धनिया, कौड़ियां, कपड़े, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का महत्व है। उसी तरह धनतेरस पर पर दान करने से घ में बरकत बनी रहती है और साथ ही धन समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं। धन तेरस पर चार दान जरूर करना चाहिए झाड़ू, अन्न, लोहा और वस्त्र।
1. झाड़ू : धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। घर में नई झाड़ू लाने के अलावा आप किसी मंदिर में या किसी सफाईकर्मी को अच्छी वाली झाड़ू खरीदकर दान कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होंगी।
2. अन्न दान : अन्न दान को हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा दान माना गया है। आप धनतेरस पर किसी गरीब को भोजन करा सकते हैं। भोजन में केसर भात, नारियल और पीले रंगी की मिठाई अवश्य होना होना चाहिए। भोजन के बाद दक्षिणा अवश्य दें। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और वर्षभर अन्न के भंडार भरे रहेंगे।
3. लोहा दान : मान्यता है कि धन तेरस के दिन लोहे की वस्तु का दान करने से दुर्भाग्य चला जाता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। अत: आप किसी गरीब या जरूरतमंद को लोहे की कोई वस्तु दान करें।
4. वस्त्र दान : धनतेरस के दिन किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसे करने से जहां पुण्य की प्राप्ति होती है वहीं कुबेरदेव की कृपा भी मिलती है।
