सम्बंधित जानकारी
- बिटकॉइन में गिरावट, इस क्रिप्टो करेंसी ने जीता निवेशकों का दिल
- फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्यों पहुंचा बिटकॉइन का मूल्य?
- 10 करोड़ यूजर, अमिताभ से लेकर सलमान तक कर रहे हैं ब्रांडिंग, जानिए कैसे बढ़ा क्रिप्टोकरेंसी का बाजार...
- क्या भारत में लीगल हैं क्रिप्टोकरेंसी? क्यों कनफ्यूज हैं निवेशक...
- सामान्य करेंसी से कैसे अलग है क्रिप्टोकरेंसी, कैसे तय होते हैं इसके दाम...
बिटकॉइन ने रचा इतिहास, पहली बार 67,600 डॉलर के पार
जॉर्ज टाउन। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ 67,000 डॉलर से अधिक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। भारतीय मुद्रा में फिलहाल 1 बिटकॉइन की कीमत 50,06,074 रुपए है।
ट्रेडिंग के आंकड़ों के अनुसार, ट्रेडिंग वॉल्यूम के मामले में सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनेंस पर सोमवार को 1 बिटकॉइन की कीमत 7.5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर अधिकतम 67,630 डॉलर हो गई।
क्रिप्टोकरेंसी डॉगकॉइन (Dogecoin) में भी सोमवार को तेजी दिखाई दे रही है। यह 3.74 फीसदी की तेजी के साथ 21.69 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। हालांकि Shiba Inu में भारी गिरावट दिखाई दे रही है। पिछले 7 दिनों में इसमें 24 फीसदी से अधिक गिरावट आई है।
