सम्बंधित जानकारी
- IPL 13: दिल्ली कैपिटल्स से बदला चुकता करने उतरेगा राजस्थान रॉयल्स
- IPL 13: पेट दर्द से उबरे क्रिस गेल, RCB के खिलाफ उतर सकते हैं मैदान में
- IPL-13 : 'मिस्टर 360 डिग्री' डिविलियर्स की ताबड़तोड़ पारी से RCB तीसरे स्थान पर पहुंचा
- IPL 2020 : विराट कोहली ने डिविलियर्स को दिया जीत का श्रेय, कार्तिक बोले- उन्हें रोक पाना मुश्किल था
- IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मारा मैदान, KKR के खिलाफ सबसे बड़ी जीत
betting | गोवा में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
पणजी। गोवा में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने आंध्रप्रदेश के 4 निवासियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अड्डुरी नागा राजू (43), आई वेंकट गणेश (20), पी. किशोर कुमार (41) और रुद्र सूर्यनारायण राजू (39) के रूप में की गई है। इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में सोमवार रात छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान मौके से 15,785 नकद, 32 मोबाइल फोन, मोबाइल कॉन्फ्रेंस बॉक्स, 2 लैपटॉप बरामद किए गए जिनका मूल्य 5 लाख आंका गया है। आरोपियों को गोवा सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत धारा 3 और 4 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 1 महीने के अंदर कैलंगुट पुलिस स्टेशन पर आईपीएल सट्टेबाजी का यह चौथा मामला है। पुलिस ने आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। (वार्ता)
