सम्बंधित जानकारी
- प्रेमी के साथ बाइक पर आई और पति को गोली मार दी...
- उत्तर प्रदेश में महिला ने बेटियों के साथ लगाई आग, तीन की मौत
- चरित्र संदेह में पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या
- यूपी में फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या, खेत में फेंकी लाश
- भोपाल : महिला और युवक की जली लाश मिलने से सनसनी, अवैध संबंधों के शक में हत्या की आशंका
दूसरी पत्नी के पास रहने के कारण महिला ने काटा पति का लिंग
मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी उपेक्षा होने और दूसरी पत्नी के साथ रहने के कारण अपने पति का लिंग काट दिया। पति कुछ समय से अपनी दूसरी पत्नी के घर पर रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि यह घटना कल मिमलाना इलाके में हुई। व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर अनिल कपेरवान ने बताया कि व्यक्ति ने कोई संतान न होने की वजह से अपनी पहली पत्नी की मर्जी से दूसरा विवाह किया था। दूसरी पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है।
उन्होंने बताया कि पति कुछ समय से अपनी दूसरी पत्नी के घर पर रह रहा था। प्रतीत होता है कि पहली पत्नी इसी बात से नाराज थी। एसएचओ ने बताया कि व्यक्ति के परिजन ने पहली पत्नी के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। (भाषा)
