1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. क्राइम
  4. Child's death, fourth floor, child, automatic ladder

मां का संतुलन बिगड़ा, चौथी मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत

Child's death
जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में गुरुवार को स्वचालित सीढ़ियों पर महिला का संतुलन बिगड़ने के कारण उसकी दस माह की बेटी चौथी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने बताया कि श्रीगंगानगर निवासी राहुल, पत्नी मीरा और दस माह की बेटी माही के साथ कल स्वचालित सीढ़ियों से मॉल की चौथी मंजिल पर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि मीरा अपनी मां की गोद में थी। अचानक मीरा का संतुलन बिगड़ा और माही चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने माही को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। (भाषा)
अगला लेख
दुष्कर्म पीड़िता पत्रकार की धमकी, कर लूंगी इस्लाम कबूल