सम्बंधित जानकारी
- IPL-13 में कप्तान कोहली को झटका, धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख का जुर्माना
- IPL में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बने KL Rahul, तोड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड
- IPL-13 में पहला शतक ठोंकने वाले KL Rahul नर्वस थे RCB के खिलाफ मैच से पहले
- IPL 2020 : 'विराट के वीर' बुरी तरह फ्लॉप, पंजाब के 'शेरों' ने 97 रनों से जीता IPL मैच
- IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आलोचकों को शांत करने उतरेंगे धोनी
IPl | कोलकाता में IPL मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में 9 लोग गिरफ्तार
कोलकाता। कोलकाता के विभिन्न हिस्सों से 'इंडियन प्रीमियर लीग' (आईपीएल) के मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग के अधिकारियों ने हारे स्ट्रीट, पार्क स्ट्रीट, जादवपुर और सॉल्ट लेक इलाके में गुरुवार रात छापे मारे और 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर एक दिन पहले हुए आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि इनके पास से कई दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैबलेट और एक वाहन जब्त किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं? (भाषा)
