सम्बंधित जानकारी
- मासूम से रेप और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा, भोपाल की स्पेशल कोर्ट का फैसला
- 24 घंटे बाद भी भोपाल का दरिंदा गिरफ्त से बाहर, हाईटेक भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल
- अलीगढ़ मामला, एक आरोपी पर लगा था अपनी ही बेटी से दुष्कर्म का आरोप
- अलीगढ़ की ढाई साल की मासूम की हत्या से संबंधित कई दावे हो रहे वायरल... जानिए कितनी है सच्चाई
- अलीगढ़ में मासूम की वीभत्स हत्या, केन्द्रीय मंत्री की रूह भी कांपी
4 साल की मासूम से बर्बरता, पहले रेप, दांत से काटा व फिर पटक-पटककर मार दिया!
पुणे। पुणे में एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। यहां एक हैवान ने 4 साल की बच्ची से पहले रेप किया तथा उसके बाद उसके पूरे शरीर पर दांत से काटा। इसके बाद उस हैवान ने और भी हैवानियत दिखाते हुए उस बच्ची को पटक-पटककर मार डाला।
पुणे में हैवानियत की पराकाष्ठा का मामला सामने आया है। एक हैवान ने 4 साल की बच्ची का अपहरण कर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसके बाद उसके पूरे शरीर पर दांतों से काटा और फिर जमीन पर पटक-पटककर बच्ची को मार डाला।
यह पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ सड़क किनारे सो रही थी। तभी उसे आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर लिया व उसके बाद उस बच्ची के साथ रेप कर इस वारदात को अंजाम दिया। मामले के सामने आने के बाद पुलिस हैवानियत की सारी हदें पार करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी व कई जगहों पर छापेमारी भी की गई।
बच्ची की इस दुरावस्था के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी दुष्कर्मी को जल्द से जल्द पकड़ने और उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
