सम्बंधित जानकारी
- ओडिशा में कोविड 19 के मामले 90 हजार के पार, 7 मरीजों की मौत
- कोरोनावायरस Live Updates: गोवा के स्वास्थ्य सेवा निदेशक कोरोना संक्रमित
- संक्रमण से बचने के लिए क्या लिखा है महाभारत और अन्य धर्म शास्त्रों में
- Coronavirus काल में दिल्ली मेट्रो में सफर के लिए कुछ जरूरी बातें..
- तेलंगाना में Corona के 2795 नए मामले, 8 मरीजों की मौत
Yogi Adityanath | योगी ने दिए Coronavirus संक्रमण की चेन तोड़ने के सभी प्रयास जारी रखने के निर्देश
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोनावायरस संक्रमण की चेन को तोडने के सभी प्रयास जारी रखने के निर्देश देते हुए गुरुवार को कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर और शाहजहांपुर जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मेडिकल जांच के कार्य को पूरी गति से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के सभी प्रयास जारी रखे जाएं। इस कार्य में जांच के साथ-साथ निगरानी, संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाना तथा घर-घर सर्वे की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके मद्देनजर इन कार्यों को भी पूरी तेजी से संचालित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने राज्य में अब तक कोविड-19 की 50 लाख 80 हजार से अधिक जांच किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को ही रहेगी।
योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को मकान के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा अविलंब उपलब्ध कराया जाए। (भाषा)
