सम्बंधित जानकारी
- सख्ती के बावजूद लोग कर रहे Lockdown का उल्लंघन, 17140 के खिलाफ हुई कार्रवाई
- मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद जागा जिला प्रशासन, कंपनी पर दर्ज कराया मुकदमा
- कोरोना वायरस से जंग : मदरसा शिक्षकों ने किया एक दिन का वेतन देने का ऐलान
- मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से 5वीं मौत, इंदौर की 49 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम
- सावधान, मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं Corona मरीज, इंदौर यहां भी नंबर 1
world Bank का अनुमान, एशियाई अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ देगी कोराना महामारी, लाखों लोग होंगे गरीब
वॉशिंगटन। विश्व बैंक ने अनुमान जाहिर किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण इस साल चीन तथा अन्य पूर्वी एशिया प्रशांत देशों में अर्थव्यवस्था की रफ्तार बहुत धीमी रहने वाली है जिससे लाखों लोग गरीबी की ओर चले जाएंगे।
बैंक ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह आंशका व्यक्त की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र में इस वर्ष विकास की रफ्तार 2.1% रह सकती है, जो 2019 में 5.8% थी। बैंक का अनुमान है कि 1.1 करोड़ से अधिक संख्या में लोग गरीबी के दायरे में आ जाएंगे।
यह अनुमान पहले के उस अनुमान के विपरीत है जिसमें कहा गया था कि इस वर्ष विकास दर पर्याप्त रहेगी और 3.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ जाएंगे। इसमें कहा गया है कि चीन की विकास दर भी पिछले साल की 6.1 फीसदी से घटकर इस साल 2.3 फीसदी रह जाएगी।
