सम्बंधित जानकारी
- ब्रिटेन से लौटे 2 और व्यक्ति दिल्ली में Corona से संक्रमित पाए गए
- वैज्ञानिक बोले- नए स्ट्रेन से न घबराएं, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
- ICMR प्रमुख बलराम भार्गव की सलाह, उपचार में सावधानी जरूरी, नहीं तो वायरस के स्वरूप में हो सकता है बदलाव
- दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के 703 नए मामले, 28 लोगों की मौत, संक्रमण दर 0.83 प्रतिशत
- UP के मेरठ में 2 साल की बच्ची में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से लौटा था परिवार
कोरोना टीकाकरण अभियान से क्यों खुश नहीं हैं जो बिडेन...
विलमिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने कोविड-19 टीके के वितरण की गति को लेकर देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की निंदा की है।
बिडेन ने कहा कि मौजूदा गति से यदि टीकाकरण जारी रहा, तो अमेरिकियों को टीका देने में महीनों नहीं, बल्कि वर्षों का समय लग जाएगा। उन्होंने टीकाकरण की गति 5 से 6 गुना तेज करने का संकल्प लिया।
उन्होंने स्वीकार किया कि इसके बावजूद अमेरिकियों को टीका देने में 'महीनों का समय' लग जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि वह चीजों को पटरी पर लाने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपनाए। बिडेन ने कहा, 'मैं अभियान को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दूंगा।'
उल्लेखनीय है कि बिडेन ने 22 दिसंबर को देश को आश्वस्त करने के लिए टेलीविजन पर सीधी प्रसारण में फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगवाया था।
