सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में Coronavirus के 844 नए मामले, 11 लोगों की मौत
- महाराष्ट्र में Corona के 3509 नए मामले, 58 की मौत
- कोरोना वायरस में जीनोमिक भिन्नता की निगरानी के लिए नई पहल
- Corona Vaccine पर DCGI ने कहा- नया साल होगा बहुत शुभ
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का दावा, संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी, पॉजिटिविटी दर भी घटी
खुशखबर, WHO ने बायोटेक और फाइजर के कोरोना वैक्सीन को दी मान्यता
मास्को। विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) ने फाइजर और बायोटेक कंपनियों द्वारा निर्मित वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मान्यता दे दी। डब्लूएचओ ने कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार किसी वैक्सीन को यह मंजूरी दी है।
डब्ल्यूएचओ ने बयान जारी कर कहा, विश्व स्वास्थ संगठन ने आज आपातकालीन तौर पर इस्तेमाल करने के लिए फाइजर और बायोटेक की वैक्सीन को मान्यता दे दी है।
उल्लेखनीय है कि विश्व के कई देशों ने कोरोना की वैक्सीन निर्मित की है लेकिन डब्ल्यूएचओ ने फिलहाल केवल इन दो वैक्सीन को ही मान्यता दी है।The Pfizer/BioNTech #COVID19 vaccine today became the first vaccine to receive WHO validation for emergency use since the outbreak began.
Equitable global access to vaccines is crucial to combat the pandemic.
गौरतलब है कि इस टीके को अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ समेत अनेक देश मंजूरी दे चुके हैं। इस टीके को बहुत ही कम तापमान पर रखना होता है जो विकासशील देशों के लिए एक बड़ी चुनौती है।
