सम्बंधित जानकारी
- Corona World Update : विश्व में कोरोना से 3.77 करोड़ संक्रमित, 10.78 लाख से अधिक की मौत
- देश में कोरोनावायरस के 55,342 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11.69% हुई
- बड़ी खबर, यूपी के बस्ती में गर्भवती महिलाओं का कोरोना टेस्ट
- कोरोना वैक्सीन लगाने से बीमार पड़ा वॉलेंटियर, जॉनसन एंड जॉनसन ने रोका ट्रायल
- COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona से 15 और लोगों की मौत, 2132 नए मामले
WHO ने की भारत के आरोग्य सेतु ऐप की सराहना
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस एधनोम (Tedros Adhanom) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए बनाए गए भारत के आरोग्य सेतु ऐप की सराहना की है।
टेड्रोस ने ऐप की सराहना करते हुए कहा कि इसकी मदद से स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना क्लस्टर का पता लगाने में सहूलियत होती है साथ ही इससे यह पता करना भी आसान होता है कि किस क्षेत्र में टेस्ट बढ़ाने की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि भारत में 150 मिलियन से अधिक लोग आरोग्य सेतु ऐप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि दुनिया में इस समय करोना संक्रमित लोगों की संख्या करीब 3 करोड़ 80 लाख से ज्यादा है, जबकि भारत में यह आंकड़ा 71 लाख से ज्यादा है।
