1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. WHO names virus types found in India as Kappa and Delta

WHO ने भारत में पाए गए वायरस के स्वरूपों को 'कप्पा' और 'डेल्टा' नाम दिया

coronavirus
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सबसे पहले भारत में पाए गए कोरोनावायरस (Coronavirus) के स्वरूपों बी.1.617.1 और बी.1.617.2 को क्रमश: 'कप्पा' और 'डेल्टा' नाम दिया है।

डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उसने कोरोनावायरस के विभिन्न स्वरूपों के नामकरण के लिए यूनानी अक्षरों का सहारा लिया है।

डब्ल्यूएचओ की कोविड-19 तकनीकी मामलों की प्रमुख डॉ. मारिया वान केरखोव ने सोमवार को ट्वीट किया, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस के स्वरूपों के आसानी से पहचाने जाने के लिए उनका नया नामकरण किया है। इनके वैज्ञानिक नामों में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसका उद्देश्य आम बहस के दौरान इनकी आसानी से पहचान करना है।
संगठन ने एक बयान में कहा कि डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित एक विशेषज्ञ समूह ने वायरस के स्वरूपों को सामान्य बातचीत के दौरान आसानी से समझने के लिए अल्फा, गामा, बीटा गामा जैसे यूनानी शब्दों का उपयोग करने की सिफारिश की, ताकि आम लोगों को भी इनके बारे में होने वाली चर्चा को समझने में दिक्कत न हो।(भाषा) 
अगला लेख
बकरी का दूध पीने से बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता