सम्बंधित जानकारी
- भारत में कोविड-19 के 1.11 करोड़ मामले, महामारी से 1,57,157 लोगों की मौत
- इंदौर में कोरोना के एक्टिव मामले 1,000 के पार हुए, 141 नए मामले आए सामने
- मराठवाड़ा में बढ़ा Corona का प्रकोप, 639 नए मामले, 8 लोगों की मौत
- कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन और वैरिफिकेशन, क्या है कीमत...
- Corona के मद्देनजर ईरान ने 32 देशों के लोगों के अपने देश में आने पर लगाई रोक
असमिया गमछा पहनकर पीएम मोदी ने लगवाया कोवैक्सीन, पुडुचेरी की नर्स से क्या कहा...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ ही टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह असमिया गमछा पहने दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए टीका लगवा रहे हैं।
उनके साथ इस तस्वीर में सिस्टर निवेदा के अलावा केरल की रहने वाली एक अन्य नर्स रोसम्मा अनिल भी दिख रही हैं। नर्स अनिल ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत सहज थे।
पुडुचेरी की रहने वाली सिस्टर पी निवेदा ने मोदी को भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक लगाई। सिस्टर निवेदा ने बताया कि पीएम मोदी को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का पहला डोज दिया गया, दूसरा डोज 28 दिन बाद दिया जाएगा। उन्होंने हमसे पूछा कि हम कहां से हैं और टीका लगवाने के बाद कहा की लगा भी दी और पता भी नहीं चला।
टीका लगवाने के बाद पीएम मोदी ने 35 मिनट तक एम्स में इंतजार किया और फिर यहां से रवाना हो गए।Sir (PM Modi) has been administered first dose of Bharat Biotech's Covaxin, second dose will be given in 28 days. He asked us where do we belong to & after vaccination he said, "Laga bhi di, pata hi nahi chala": Sister P Niveda who inoculated PM Modi today.
— ANI (@ANI) March 1, 2021
(Source: DD) pic.twitter.com/QzIF2PaT15
मोदी ने टीका लगवाने के बाद ट्वीट किया, 'मैंने एम्स में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में असाधारण काम किया है।'
उन्होंने कहा, मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं। हम सब मिलकर भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाएंगे।'
प्रधानमंत्री के एम्स पहुंचने के दौरान किसी भी रास्ते को बंद नहीं किया गया और ना ही यातायात को रोका गया। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए उन्होंने टीके के लिए सुबह का समय चुना।
