सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में कोविड-19 के 13,468 नए मामले सामने आए, 81 और मरीजों की मौत
- पीएम का Covid 19 महामारी से निपटने के लिए संयुक्त वैश्विक प्रयास का आह्वान
- महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से 15 दिन का कर्फ्यू, कोविड-19 के 60 हजार से अधिक नए मामले, 281 की मौत
- Covid-19 की दूसरी लहर चिंताजनक, केंद्र ने राज्यों से कहा- बढ़ाएं RT-PCR जांच
- बड़ी खबर, RDIF को भारत में 1 महीने में 5 करोड़ स्पूतनिक V टीके के उत्पादन की उम्मीद
ओडिशा में वैक्सीन संकट, 11 जिलों में नहीं लगे कोरोना के टीके
भुवनेश्वर। देश में एक ओर मोदी सरकार वैक्सीन उत्सव मना रही है तो दूसरी तरफ कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन की भारी कमी नजर आ रही है। वैक्सीन की कमी की वजह से ओडिशा के 11 जिलों में टीकाकरण अभियान रोकना पड़ा।
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के 30 में से 11 जिलों में कोविड-19 रोधी टीके की कमी के कारण मंगलवार को इन जिलों में टीकाकरण अभियान रोक दिया गया।
परिवार कल्याण विभाग के निदेशक और टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ विजय पाणिग्रही ने कहा, टीके की कमी के कारण 11 जिलों में टीकाकरण अभियान रोक दिया गया है।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि राज्य भर में 1,400 टीकाकरण स्थलों में से 495 स्थलों पर टीका दिया गया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 495 केंद्रों पर कुल 66,787 लाभार्थियों को टीका दिया गया।