सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 in India : देश में Corona संक्रमण के 26624 नए मामले, 341 और लोगों की मौत
- सिडनी में बढ़े कोरोना के मामले, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में हो सकता है बड़ा बदलाव
- COVID-19 in World : दुनियाभर में 7.62 करोड़ से अधिक Corona से संक्रमित, 16.84 लाख लोगों की मौत
- सावधान, ब्रिटेन में मिला कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन, तेजी से बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या
- 9 महीने में रेलवे के करीब 30,000 कर्मी संक्रमित, अग्रिम पंक्ति के 700 कर्मचारियों की गई जान
उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में अगले 6 महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि अगले छह महीने तक राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य है।
राज्य की जनता को सोशल मीडिया के जरिये संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विशेषज्ञ एक बार फिर रात को कर्फ्यू या दूसरा लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में हैं लेकिन वह ऐसे कदम के समर्थन में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोनावायरस के संक्रमण पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगाया जा सका है, फिर भी स्थिति नियंत्रण में है।
ठाकरे ने कहा, इलाज से बेहतर बचाव है। कम से कम अगले छह महीने तक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की आदत बना लेनी चाहिए।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शनिवार को 3,940 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,92,707 हो गई है। वहीं गत 24 घंटों में 74 और लोगों की मौत के साथ राज्य से महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 48,648 तक पहुंच गई है। (भाषा)
