सम्बंधित जानकारी
- Corona virus : अमेरिका ने पाकिस्तान में फंसे अपने 294 नागरिकों को निकाला
- 9 मिनट लाइट ऑफ के दौरान हो सकता है ग्रिड फेल..!
- ट्रेन सेवा बहाल करने पर रेलवे का स्पष्टीकरण, अभी कोई फैसला नहीं
- Corona Live Updates : दुनियाभर में कोरोना ने ली 58 हजार से ज्यादा लोगों की जान
- कोरोना वायरस की मार, अमेरिका में 7 लाख लोग बेरोजगार
लॉकडाउन हटेगा या नहीं, यह लोगों पर निर्भर करेगा : उद्धव ठाकरे
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटेगा या नहीं, यह लोगों द्वारा सरकारी निर्देशों के अनुपालन पर निर्भर करेगा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक, धार्मिक या खेलकूद से जुड़े कार्यक्रमों की अगले नोटिस तक इजाजत नहीं होगी ताकि कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के मद्देनजर लोगों का आपस में मिलना-जुलना न हो।
मुख्यमंत्री ने उन लोगों को भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जो सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रूप से विभाजनकारी संदेश फैलाते हैं।
