सम्बंधित जानकारी
- अब Corona की जांच सिर्फ 2.5 घंटे में, भोपाल की कंपनी की कोविड-19 जांच किट को ICMR की मंजूरी
- Live Updates : पीएम मोदी का वीडियो संदेश, 5 अप्रैल के दिन चाहिए आपके 9 मिनट
- 15 मिनट में हो गया राष्ट्रपति ट्रंप का Corona टेस्ट, दूसरी जांच में भी नहीं दिखे कोरोना के लक्षण
- मध्यप्रदेश में भी मिले तबलीगी जमात में शामिल 4 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 111 संक्रमित
- भोपाल में 3 विदेशियों समेत 4 जमाती भी निकले कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री निवास भी कंटेनमेंट के दायरे में
Corona virus: ट्रंप का लोगों से अनुरोध, जरूरतमंद ही स्कार्फ से अपने मुंह और नाक ढकें
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने सामाजिक दूरी और अन्य एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि केवल मास्क पहनकर कोरोना वायरस से बचा नहीं जा सकता। अमेरिका में मास्क पहनने की जरूरत पर जारी बहस के बीच व्हाइट हाउस का यह बयान आया है।
कोरोनो वायरस पर व्हाइट हाउस कार्यबल सदस्य डेबोरा ब्रिक्स ने गुरुवार को कहा कि ध्यान रखें कि मास्क हर उस चीज का विकल्प नहीं हो सकता, जो हम करने को कह रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लोगों से अनुरोध किया था कि जिन्हें जरूरत है, वे स्कार्फ से अपने मुंह और नाक ढकें, क्योंकि स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क की सख्त जरूरत है।
उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने गुरुवार को कहा था कि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने के बारे में नए दिशा निर्देश कुछ दिन में जारी करेगा। अमेरिका में कोविड-19 के दुनिया में सबसे अधिक 2,36,339 मामले हैं और इससे 5,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
