1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. tamilnadus higher education minister tests positive for coronavirus

तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री Coronavirus से संक्रमित

Coronavirus
चेन्नई। तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के.पी. अंबलगन के कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक अस्पताल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि मंत्री का करीब एक सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
एमआईओटी अस्पताल ने कहा कि शुरू में उनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखा और उनका सीटी स्कैन भी सामान्य था लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया था।
 
उनके दूसरे नमूने की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई। अस्पताल ने कहा कि एक दिन पहले उन्हें हल्की खांसी हुई और उसका इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है और सभी महत्वपूर्ण मानदंड सामान्य हैं। (भाषा)
अगला लेख
कोरोना काल में चीन में सामने आया फ्लू का नया वायरस, वैज्ञानिकों ने दी महामारी फैलने की चेतावनी