सम्बंधित जानकारी
- WHO की चेतावनी, 3 गुना बढ़ गए हैं मंकीपॉक्स के मामले
- मंकीपॉक्स महामारी कैसे फैल सकती है, 4 परिदृश्य से समझाने की कोशिश...
- अब Monkeypox का बढ़ा खतरा, 12 देशों में फैला, WHO ने जारी की चेतावनी
- फैक्ट चेक: मंकीपॉक्स के बारे में फैल रही गलत जानकारियों का सच
- 31 देशों में फैला मंकीपॉक्स, सीएम योगी ने जारी किया अलर्ट
केरल में सामने आया Monkeypox का संदिग्ध मामला, नमूने भेजे जांच के लिए
तिरुवनंतपुरम। केरल में विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को यहां कहा कि मरीज के नमूने एकत्रित किए गए हैं और जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के नतीजे मिलने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि की जा सकेगी। जॉर्ज ने कहा कि इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए हैं और वह विदेश में इस संक्रमण के एक मरीज के करीबी संपर्क में रहा था। उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार मंकीपॉक्स पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है और इसके लक्षण चेचक के मरीजों के जैसे होते हैं।(भाषा)
