सम्बंधित जानकारी
- देश में Covid-19 की बिगड़ती स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई
- Corona से जंग : केजरीवाल की डॉक्टरों से अपील, फोन पर दें मुफ्त चिकित्सा परामर्श
- सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस मरीजों के उपचार और शवों के मामले में सरकारों से मांगा जवाब
- लॉकडाउन में मजदूरी मिलेगी या कटेगा वेतन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह फैसला
- कोरोना के दर्द में हमदर्द बने डॉक्टर्स,ICU में केक काटकर मनाया मरीज का जन्मदिन
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे डॉक्टरों को दो वेतन
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र को आदेश दिया कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का उपचार कर रहे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को वेतन का भुगतान करने के लिए राज्यों को निर्देश दे।
कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यसेवा कर्मियों को पृथक-वास की सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
न्यायालय ने केंद्र से कहा कि वह चिकित्सकों को वेतन के भुगतान संबंधी आदेश का पालन करने के संबंध में रिपोर्ट 4 सप्ताह के भीतर जमा करे और चेताया कि आदेश का पालन नहीं करने को गंभीरता से लिया जाएगा।
