सम्बंधित जानकारी
- Corona ने यूपी में बढ़ाई भाजपा की मुश्किल, योगी ने खुद मोर्चा संभाला
- 18 प्लस वालों को राहत, अब सेंटर पर भी होगा Vaccination रजिस्ट्रेशन
- कोरोना के खिलाफ जंग में 10 लीटर के 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स उपलब्ध कराएगा BCCI
- Special Story: Corona काल में एक Unknown Call ने बना दी मददगारों की पूरी टीम
- Fact Check: क्या NYT ने PM मोदी का मजाक उड़ाते हुए छापी मगरमच्छ के आंसू वाली फोटो? जानिए पूरा सच
Coronavirus | बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा, जम्मू-कश्मीर में फिर भी अनलॉक शुरू
जम्मू। प्रदेश में कोरोना के कारण बढ़ते मौत के आंकड़ों के बीच प्रशासन ने अनलॉक भी शुरू कर दिया है। हालांकि विशेषज्ञों तथा डॉक्टरों का मानना है कि खतरा अभी टला नहीं है और प्रशासन का यह निर्णय खतरनाक साबित हो सकता है। आज सोमवार को समाचार भिजवाए जाने तक 20 और लोग कोरोना के कारण दम तोड़ चुके थे। इसके साथ ही कोरोना अभी तक 3,600 के लगभग लोगों को जम्मू-कश्मीर में लील चुका था। इसमें ब्लैक फंगस से होने वाली 3 मौतें भी शामिल हैं।
पर इसके बावजूद प्रशासन अब पाबंदियों को अनलॉक करने लगा है। आज से उसने बाजारों, विभिन्न सेवाओं तथा दुकानों को 1 दिन के अंतराल के बाद खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। हालांकि यह अनुमति सिर्फ सुबह 6 से दिन के 11 बजे तक की है जिसके प्रति प्रशासन कहता था कि ऐसा करना बहुत जरूरी हो गया था।
कुछ व्यापारों को अभी भी बंद रखा गया है। जिन व्यापारों को बंद रखा गया है, उन्हें रात 8 से 10 बजे के बीच अपने संस्थान खोलकर सामान की जांच करने व साफ-सफाई की अनुमति प्रदान तो की गई है, पर लोगों में इसके प्रति गुस्सा है कि रात के समय कौन उन्हें आने-जाने की इजाजत देगा?
करीब 1 महीने से जम्मू-कश्मीर में कोरोना पाबंदियों को लागू करने के लिए कोरोना कर्फ्यू जारी है। पर सच्चाई यह है कि ये पाबंदियां भी कोरोना पीड़ितों की संख्या पर कोई खास रोक इसलिए नहीं लगा पाई हैं, क्योंकि सुबह 4 से 5 घंटों की मिलने वाली छूट सारी मेहनत पर पानी फेर रही है।
