सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, पुणे में एक अस्पताल के 25 स्वाथ्यकर्मी कोरोना संक्रमित
- Corona virus : इंदौर में मरीजों का आंकड़ा 915 पर पहुंचा
- WHO ने दी चेतावनी, Lockdown में ढील देने में जल्दबाजी से बढ़ सकता है Corona virus संक्रमण
- गुजरात में 127 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 2000 के पार
- राजस्थान के 7 जिलों में एक भी Corona मरीज नहीं, 11 में फैलाव रुका
चावल से सैनिटाइजर, मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चावल से सैनिटाइजर बनाने की सरकार की योजना पर हैरानी जताते हुए इसे लॉकडाउन के कारण भुखमरी से जूझ रहे लोगों के साथ अन्याय बताया और कहा कि देश के गरीबों को समय रहते अपने हक के लिए लड़ना चाहिए।
गांधी ने ट्वीट किया कि आख़िर हिंदुस्तान का ग़रीब कब जागेगा? आप भूखे मर रहे हैं और वो आपके हिस्से के चावल से सैनिटाइज़र बनाकर अमीरों के हाथों की सफ़ाई में लगे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है, जिसमें कहा गया है कि कोराना संकट के बीच सरकार का यह फैसला विवाद पैदा कर रहा है कि जब लॉकडाउन के कारण लोग भुखमरी के दौर से गुजर रहे हैं और सरकार उनके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाने का फैसला ले रही है। (वार्ता)
