सम्बंधित जानकारी
- Lockdown Update : दक्षिण भारत में सख्ती, इन राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन
- दिल्ली में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ाया, घटी संक्रमण की रफ्तार
- कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा : सीबीएसई, आईसीएसई कई विकल्पों पर कर रहा विचार
- 18 साल की उम्र तक PM केयर्स फंड से हर महीने सहायता, मुफ्त पढ़ाई और 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा
- राहुल गांधी बोले- PM मोदी की झूठी छवि के लिए मंत्री कुछ भी बोलने को मजबूर
कोरोना से मिल रही राहत, मात्र 7 दिन में नए मरीजों में 26% की गिरावट
नई दिल्ली। भारत को कोरोना की दूसरी लहर से छुटकारा मिलता दिखाई दे रहा है। पिछले 3 हफ्तों में भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। उस समय देश में रोज 4 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे थे अब प्रतिदिन 2 लाख से कम नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। पिछले 7 दिन में ही नए मरीजों की संख्या में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल समेत देशभर में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। वहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
हालांकि कोरोना से रोज मरने वालों की संख्या अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है। देश में अभी भी करीब 3500 लोग इस महामारी की वजह से काल के गाल में समा रहे हैं।
शनिवार को देश में 1.65 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं जबकि 3460 लोग मारे जा चुके हैं। इस दौरान 2.76 लाख लोग रिकवर हुए।
अब तक देश में कोरोना से 2,78,94,800 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,54,54,320 करोड़ डिस्चार्ज हो गए, 21,14,508 एक्टिव मरीज और 3,25,972 लोग मारे जा चुके हैं।
India reports 1,65,553 new #COVID19 cases, 2,76,309 discharges & 3,460 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry
— ANI (@ANI) May 30, 2021
Total cases: 2,78,94,800
Total discharges: 2,54,54,320
Death toll: 3,25,972
Active cases: 21,14,508
Total vaccination: 21,20,66,614 pic.twitter.com/ARidVHcqv7
