1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Reliance Industries employees will work from home due to Corona

Corona के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी घर से कर सकेंगे काम

Corona virus
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी को देखते हुए अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसमें अस्पताल, खुदरा दुकानें और दूरसंचार सेवा कंपनी के कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। इनमें कम कर्मचारियों से काम चलाया जाएगा।

पेट्रोल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में काम कर रही कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों के घर से काम करने की अनुमति दी है। यह व्यवस्था देश और विदेश में तैनात कंपनी के कर्मचारियों पर लागू होगी। यह व्यवस्था 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी।

हालांकि समूह कार्य स्थल पर न्यूनतम संख्या में कर्मचारी रखेगा ताकि कामकाज सुचारू बनाए रखा जा सके। इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है।

हालांकि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नागरिकों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। उसका मुख्य खुदरा किराना कारोबारी, दूरसंचार सेवाएं, अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। हालांकि इसमें कर्मचारियों की संख्या करीब 10 प्रतिशत होगी।
अगला लेख
Corona virus : दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख हुई, 8 हजार से ज्‍यादा की मौत