1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Rajasthan Coronavirus Update

राजस्थान में Corona संक्रमण के 15398 नए मामले, 64 और लोगों की मौत

Coronavirus
जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमण के रिकॉर्ड 15398 नए मामले आए, जिन्हें मिलाकर संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4,83,273 हो गई है। वहीं 64 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्‍य में इस महामारी से अब तक 3453 लोगों की जान जा चुकी है।

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को 15,398 नए मामले आने से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,83,273 हो गई है, जिनमें 1,17,294 रोगी उपचाराधीन हैं।
विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर में 3,036, जोधपुर में 1921, कोटा में 1051, पाली में 951, उदयपुर में 923, अलवर में 701, अजमेर में 601, सीकर में 585, भीलवाड़ा में 511 व बीकानेर में 612 में नए मरीज सामने आए।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 3618 और मरीज ठीक हुए हैं। इससे राज्य में अब तक कुल 3,57,329 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में जयपुर में 13, जोधपुर में 14, कोटा में पांच, उदयपुर में नौ, अजमेर, बीकानेर व अलवर में तीन-तीन तथा चित्‍तौड़गढ़ में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई।(भाषा)
अगला लेख
दिल्ली में संक्रमण के मामलों में वृद्धि का कारण वायरस का ब्रिटिश स्वरूप हो सकता है : एनसीडीसी