सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 in MP : मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 2743 Corona मरीज हुए स्वस्थ, 24 घंटे में हुई 25603 सैंपलों की जांच
- COVID-19 in India : देश में Corona मामले 58 लाख के पार, 48 लाख से अधिक हुए स्वस्थ
- COVID-19 के उपचार में वासा, गुडूची की भूमिका का अध्ययन करेगा आयुष मंत्रालय
- Corona और डेंगू से जूझ रहे दिल्ली के Deputy CM मनीष सिसोदिया की हालत अब बेहतर
- Covid 19 : विश्व में Corona से 3.23 करोड़ से अधिक संक्रमित, 9.83 से लाख से ज्यादा की मौत
COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona के 2010 नए मामले, 15 संक्रमितों की मौत
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2010 नए मामले सामने आने के साथ ही शुक्रवार को इसकी संख्या बढ़कर 1 लाख 24 हजार 730 हो गई है, जबकि आज 15 संक्रमितों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1412 पहुंच गया है।
चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक नए मामले राजधानी जयपुर में 425 सामने आए। इसके अलावा, जोधपुर में 297, जालौर में 120, भीलवाड़ा में 106, पाली में 98, अजमेर में 95, उदयपुर में 85, अलवर में 81, बीकानेर में 79, सीकर में 70, कोटा में 62, नागौर में 50, सिरोही में 32, राजसमंद और झूंझुनू में 31-31, दौसा में 30, टोंक और चूरू में 27-27, गंगानगर और डूंगरपुर में 26-26 पॉजिटिव मिले हैं।
इसके साथ ही बांसवाड़ा में 25, हनुमानगढ़ में 22, धौलपुर में 21, जैसलमेर और बारां में 18-18, बूंदी और भरतपुर में 17-17, चित्तौड़गढ़ में 15, झालावाड़ में 15, सवाई माधोपुर में 14, करौली में 13, बाड़मेर में नौ, प्रतापगढ़ में आठ संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में आज 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें राजसमंद में दो, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, पाली और सीकर में एक-एक की मौत हो गई। इस प्रकार इस वैश्विक महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 1412 पहुंच गई है।
राज्य में अब तक 29 लाख 94 हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं, जिसमें से एक लाख 24 हजार 730 पॉजिटिव मिले हैं जबकि एक लाख चार हजार 288 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से एक लाख दो हजार 943 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब 19 हजार 30 एक्टिव केस बचे हैं।(वार्ता)
