सम्बंधित जानकारी
- भारत में Covid 19 के मामले 28 लाख पार, 21 लाख संक्रमणमुक्त, स्वस्थ होने की दर बढ़ी
- कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 70 हजार पार
- भारत में Corona मामले 28.31 लाख के पार, रिकवरी दर 74 फीसदी के करीब
- Bihar Coronavirus Update : 2884 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 1.12 लाख
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : 5156 नए मामले आए सामने, 49,645 एक्टिव केस, MSME राज्यमंत्री कोरोना से संक्रमित
Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में Corona के 690 नए मामले, 5 और लोगों की मौत
जयपुर। राजस्थान में आज कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से 5 और मौतों के साथ प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 915 हो गई। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 240 मरीजों की मौत हुई। वहीं राज्य में 690 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में अब तक 19 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं।
खबरों के मुताबिक, गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से पांच और मौत हुई हैं। इसके साथ ही संक्रमण के 690 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 65979 हो गई। इनमें से 14671 रोगी उपचाराधीन हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले जोधपुर में हैं। यहां 9766 (इनमें 47 ईरान से आए) संक्रमित हैं। प्रदेश में अब तक 915 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 240 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 87, बीकानेर में 63, भरतपुर में 61, अजमेर में 62, कोटा में 57, नागौर में 38, पाली में 34, उदयपुर में 19, धौलपुर में 18, और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है।
अलवर में 23, बाड़मेर में 15, बारां में 12, सवाई माधोपुर में 12, सीकर में 13, राजसमंद में 11, भीलवाड़ा में 10, गंगानगर, डूंगरपुर, जालौर और करौली में 7-7, टोंक, झुंझुनूं और चित्तौड़गढ़ में 6-6, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और दौसा में 4-4, चूरू में 2, बूंदी और हनुमानगढ़ में 1-1 की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 19 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं।
