सम्बंधित जानकारी
- छत्तीसगढ़ में मास्क नहीं पहनना पड़ेगा महंगा, लगेगा 500 रुपए जुर्माना
- Corona India Update: 4 दिन में मिले 2 लाख नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केसेस बढ़कर 3.55%, जानिए 10 राज्यों का हाल...
- Indore Corona Update: इंदौर में 1 ही दिन में रिकॉर्ड 612 संक्रमित आए सामने, अब तक 951 मौतें
- भोपाल में होलिका दहन के समय पर आमने सामने हिंदू संगठन,हिंदू उत्सव समिति के फैसले का संस्कृति बचाओ मंच ने किया विरोध
- 5 माह बाद CoronaVirus के 59,118 नए मामले, 3.5 माह बाद 4 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज
होली पर इंदौर में Lockdown : राजनैतिक दलों ने उठाए सवाल, जनता भी नाराज
इंदौर। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने होलिकादहन के दिन लॉकडाउन और उसके अगले दिन लॉकडाउन जैसी सख्ती का फैसला किया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेता इसके विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। इस फैसले को लेकर जनता भी नाराज है।
ALSO READ: इंदौर में 9 बजे बंद होंगे बाजार, होलिका दहन पर रोक, धुलेंडी पर रहेगी सख्ती, मंदिर भी नहीं खुलेंगे
ALSO READ: इंदौर में 9 बजे बंद होंगे बाजार, होलिका दहन पर रोक, धुलेंडी पर रहेगी सख्ती, मंदिर भी नहीं खुलेंगे
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट कर कहा, 'होलिका दहन रोकना अनुचित !!! इंदौर के जिला प्रशासन ने होली दहन नहीं करने के आदेश दिए हैं। ये बेहद आपत्तिजनक फैसला है। मेरा आग्रह है कि प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार करे। इससे जनता की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में होली पर सख्ती और लॉकडाउन लगाने जैसे निर्णय की आलोचना। उन्होंने फैसले का विरोध करते हुए कहा कि होली जलाएंगे भी और मनाएंगे भी, प्रशासन में ताकत हो तो रोक के बताए।होलिका दहन रोकना अनुचित !!!
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) March 26, 2021
इंदौर के जिला प्रशासन ने होली दहन नहीं करने के आदेश दिए हैं। ये बेहद आपत्तिजनक फैसला है। मेरा आग्रह है कि प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार करे। इससे जनता की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।
शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार अब तक गरीब विरोधी थी लेकिन अब हिन्दू विरोधी भी हो चुकी हैं। कोरोना की आड़ में रंगों के त्योहार पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। होली दहन पर हमारी माता-बहनें होलिका की पूजा करती है। समाज और परिवार के लोग मृतक के घर रंग डालने जाते हैं। आखिर भाजपा सरकार इतनी अमानवीय क्यों हो रही है?
उन्होंने सवाल उठाया कि देश में विभिन्न राज्यो में चुनाव चल रहे हैं और लाखों लोगों की रैलियां की जा रही है। उस पर प्रतिबंध क्यों नहीं? कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इस हिन्दू विरोधी निर्णय का विरोध करती है।
भाजपा नेता उमेश शर्मा ने भी इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि होलिकादहन तो होगा। मैं क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय से असहमति व्यक्त करता हूं। मेरे मोहल्ले में कोविड नियम पालन के साथ ही पर्व पूजन होगा। जिलाधीशजी आपका प्रकरण, डीआईजी आपका डंडा शिरोधार्य। मेरे भाई के निधन पश्चात धुलेंडी पर सीमित सीमा म़े परिवार में रंग डालने स्वजन भी आऐंगे।
इस मामले में राजनीति उस समय गरमा गई जब कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल छावनी स्थित उमेश शर्मा के कार्यालय पहुंचे।
कलेक्टर के आदेश से विहिप, बजरंग दल, हिन्दू जागरण मंच समेत कई संगठन खासे नाराज हैं। इस संगठनों से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी आज शाम 3 बजे रेसीडेंसी कोठी पर कलेक्टर से मिलने पहुचेंगे। इस दौरान होलिका दहन, शोक का रंग डालने ओर शीतला माता पूजन आदि के विषयों पर चर्चा होगी।
