सम्बंधित जानकारी
- चीन में Corona virus से 47 और लोगों की मौत, 80 हजार लोग संक्रमित
- Corona Virus Live Updates: तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, दुनिया पर मंडरा रहा है एक और खतरा
- क्या चीन से आने वाले सामान से भी फैल सकता है Corono Virus, जानिए सच
- Corona virus : भारत ने जापान और कोरियाई नागरिकों की वीजा सेवा पर लगाई रोक
- Corona virus : सऊदी अरब ने पवित्र स्थलों की यात्रा पर लगाई रोक, ईरान में 22 की मौत
कोरोना वायरस से सहमा डाक विभाग, चीन जाने वाले पार्सल पर भी रोक
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौंनपुर में मुख्य डाकघर के अधीक्षक राम निवास कुमार ने कहा है कि कोरोना वायरस के चलते भारत से चीन जाने वाले सभी प्रकार के पार्सल और चिठ्ठी की बुकिंग करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
कुमार ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस से भारतीय डाक विभाग भी सहमा है। इसके डर से जहां चीन से आने वाला पार्सल, चिठ्ठी आदि को अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही रोक दी गई है। भारत से चीन जाने वाले सभी प्रकार के पार्सल चिठ्ठी की बुकिंग करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्सल या चिठ्ठी चीन भेजना है तो कोरोना वायरस का संकट का बादल छटने का इंतजार करना पड़ेगा।
मुख्य डाक घर के अधीक्षक ने बताया कि चाइना में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का पार्सल, चिठ्ठी आदि सामनों की बुकिंग करने पर रोक लगा दी है। चीन से आने वाले सभी पार्सल को अतंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया है।
