सम्बंधित जानकारी
- ब्राजील में 464 और Corona संक्रमितों की मौत, संक्रमण के 20,503 नए मामले सामने आए
- COVID- 19 Vaccination : बुजुर्ग को 4 बार लगी कोरोना की वैक्सीन, खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
- देश में फिर बेकाबू होता Corona, 6 दिनों से लगातार 40 हजार से ज्यादा नए मामले
- भारत में हर्ड इम्युनिटी के दावे कितने विश्वसनीय हैं?
- पंजाब, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में खुले स्कूल, इन नियमों का करना होगा पालन
लापरवाही पड़ेगी भारी, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.81% पर पहुंचा, केरल में भी बढ़े केस | corona virus
मुख्य बिंदु
- भारत में बढ़े कोरोना के मामले
- पॉजिटिविटी रेट 2.81% पर पहुंचा
- 3,08,57,467 लोग संक्रमणमुक्त
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 46,96,45,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है जिनमें से 14,28,984 नमूनों की जांच रविवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 2.37 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 3,08,57,467 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 47.22 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 422 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 157, ओडिशा के 64 और केरल के 56 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,24,773 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र के 1,32,948, कर्नाटक के 36,587, तमिलनाडु के 34,102, दिल्ली के 25,054, उत्तरप्रदेश के 22,763, पश्चिम बंगाल के 18,149 और पंजाब के 16,794 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।(भाषा)
