सम्बंधित जानकारी
- Bangladesh : स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी, मामले इसी दर से बढ़ते रहे तो अस्पतालों में नहीं बचेगी जगह
- Corona के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी, 40 हजार से कम नए मामले, 97.35% हुआ रिकवरी रेट
- Experts की चेतावनी : कई लोगों में आई Coronavirus के खिलाफ इम्यूनिटी लेकिन लापरवाही पड़ सकती है भारी
- प्रतिबंध की उड़ी धज्जियां, सावन के पहले दिन 'गंगा जल' के लिए कांवड़ियों की हरिद्वार में इंट्री
- इंदौर में 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, 11वीं और 12वीं कक्षा की अनुमति, कलेक्टर मनीष सिंह ने जारी की गाइडलाइन
COVID-19 : मास्क नहीं पहनने पर छात्र को पुलिस ने मारी गोली
किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की राजधानी किंशासा में पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर एक युवक को गोली मार दी। मीडिया रिपोर्टोँ के मुताबिक किंशासा विश्वविद्यालय में कला संकाय का छात्र होनोर शामा अपने पाठ्यक्रम के व्यावहारिक कार्य की आवश्यकता के हिस्से के रूप में राजधानी की सड़कों पर एक वीडियो शूटिंग कर रहा था।
इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे मास्क पहनने के लिए कहा। छात्र के स्पष्टीकरण देने तथा मास्क दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मी ने उस पर विरोध करने का आरोप लगाया और करीब से उसे गोली मार दी। घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मास्क पहनना अनिवार्य है और इसके उल्लंघन पर 10,000 कांगोली फ़्रांसी (पांच डॉलर, चार यूरो) के जुर्माने का प्रावधान है। दूसरी तरफ आम लोगों का आरोप है कि यहां की पुलिस द्वारा मास्क जुर्माना वसूलने की आड़ में लोगों का नियमित रूप से उत्पीड़न किया जाता है। (वार्ता)
