सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने की तैयारी
- Corona Vaccine के दाम तय, प्राइवेट अस्पतालों में इतनी कीमत में लगेगा टीका
- देशभर में कोविड से अनाथ हुए 30 हजार बच्चों का भविष्य तय करें सरकारें: सुप्रीम कोर्ट
- CoronaVirus Live Updates : 63 दिन बाद 1 लाख से कम मामले, यूपी को कोरोना कर्फ्यू से राहत
- COVID-19 : दिल्ली में शुरू हुआ 'जहां बूथ, वहां वैक्सीनेशन' अभियान, इस तरह की तैयारी...
फाइजर का बच्चों पर ट्रायल, अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन
वॉशिंगटन। अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर ने अपने टीके का ट्रायल 12 साल के कम उम्र के बच्चों पर भी शुरू कर दिया है। इसके लिए फाइजर ने दुनिया के चार देशों में 4,500 से अधिक बच्चों का चुनाव किया है। फाइजर की वैक्सीन का ट्रायल अमेरिका, फिनलैंड, पोलैंड और स्पेन जैसे देशों में होगा।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ में 12 साल के अधिक उम्र की बच्चों को फाइजर की वैक्सीन लगाने के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। फाइजर ने यह कोरोना वैक्सीन अपने जर्मन पार्टनर बायोएनटेक के साथ मिलकर बनाई थी।
फाइजर ने परीक्षण के पहले चरण में वैक्सीन की छोटी डोज का चयन करने के बाद 12 साल से कम उम्र के बच्चों के एक बड़े समूह में कोविड-19 टीकाकरण का परीक्षण शुरू कर दिया गया है।
कंपनी के अनुसार, वैक्सीनेशन ट्रायल के लिए इस हफ्ते 5 से 11 साल के बच्चों के चयन करने का काम शुरू किया जाएगा। इन बच्चों को 10 माइक्रोग्राम की दो खुराकें दी जाएंगी। यह डोज किशोर और वयस्कों को दी जाने वाली वैक्सीन की खुराक का एक तिहाई है।
