सम्बंधित जानकारी
- उत्तराखंड में शराब, ईंधन पर लगाया 'स्वास्थ्य सेवा कर', 350 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलेगा
- पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जनविरोधी, सरकार लॉकडाउन में बढ़ा रही है जनता की तकलीफ
- पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी को राहुल गांधी ने बताया आर्थिक राजद्रोह
- पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क वृद्धि से 1.6 लाख करोड़ अतिरिक्त राजस्व की संभावना
- उत्पाद शुल्क बढ़ने से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम...
झारखंड में बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, भाजपा नाराज
रांची। झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध किया है।
प्रकाश ने कहा कि कोरोना वायरस Corona virus) कोविड-19 संकट के बीच लॉकडाउन में उद्योग तथा व्यवसाय बंद होने से आम आदमी की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है, ऐसे में पेट्रोल और डीजल के महंगा होने से महंगाई बढ़ेगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार से वैट वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आम आदमी की जेब पहले ही खाली हो गई है और अब सरकार को इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए। (भाषा)
