सम्बंधित जानकारी
- सावधान! महंगा पड़ेगा लॉकडाउन का बेवजह उल्लंघन, हो सकती है 2 साल की जेल
- छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, गरीबों को फ्री मिलेगा 2 माह का चावल
- Corona Virus, Lockdown Live Updates : Corona ने ली एक और जान, भारत में मौत का आंकड़ा बढ़कर 11
- फ्रांस में Corona virus से 240 और लोगों की मौत, मृतक संख्या 1100 हुई
- Corona से जंग, 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन
Corona virus से तमिलनाडु में 54 वर्षीय शख्स की मौत
मदुरै। कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार तड़के मदुरै के एक अस्पताल में मौत हो गई। तमिलनाडु में इस संक्रामक रोग से मौत का यह पहला मामला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने बताया कि व्यक्ति को लंबे समय से अनियंत्रित मधुमेह की बीमारी थी।
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि हमारी पूरी कोशिश के बावजूद एमडीयू, राजाजी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित मरीज की मौत हो गई। उसे फेफड़ों, अनियंत्रित मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी थी। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 18 हो गए। 3 महिलाओं समेत 6 और लोग संक्रमित पाए गए।
