सम्बंधित जानकारी
- यूक्रेन के स्कूल पर मिसाइल हमला, 60 लोगों के मरने की आशंका
- सड़क पर छात्राओं के सामने मार रहा था गुलाटी, पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल
- दरिंदगी की दहला देने वाली कहानी, 79 दिन तक शादीशुदा महिला का रेप करता रहा तांत्रिक
- नास्त्रेदमस से भी बड़े भविष्यवक्ता हैं भारत के अच्युतानंद दास, लिखी हैं 1 लाख से ज्यादा किताबें
- कोरोना के बाद भविष्य की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं विद्यार्थी, 11 राज्यों के बड़े सर्वे में हुआ खुलासा
ओडिसा : रायगढ़ के स्कूल में कोरोना विस्फोट, 64 छात्र पाए गए वायरस से संक्रमित
भुवनेश्वर। ओडिशा के रायगढ़ जिले के दो छात्रावासों में रहने वाले 64 छात्र कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच राज्य में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 12,88,202 हो गई है। संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या अब भी 9,126 है। उन्होंने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 160 है जबकि 12,78,863 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
छात्रावास की अधिकारी नमिता सामल ने कहा कि कोटलागुडा में अन्वेषा छात्रावास के 40 छात्र कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 'उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें अलग रखा गया है। अधिकारी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।' जिले के 8 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के छात्र इस छात्रावास में रहते हैं।
बिसामकटक प्रखंड में हाटामुनिगुडा सरकारी हाईस्कूल के 20 छात्र भी कोविड पॉजिटिव पाए गए। वे स्कूल के छात्रावास में रहते हैं। जिला कलेक्टर सरोज कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि दो छात्रावासों से 64 मामले सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि 'परीक्षण के दौरान, 64 छात्रों के नमूने पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखा है। सभी छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है, और वे निगरानी में हैं।
