सम्बंधित जानकारी
- नीतीश ने बाराबंकी हादसे में बिहार के 8 लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया
- Corona In Jharkhand : झारखंड के स्कूल में कोरोना विस्फोट, छात्रा की मौत, 14 छात्राएं संक्रमित, स्कूल बंद
- सिहोर में भारी बारिश, कोलार डेम के 4 गेट खोले गए (Live Updates)
- 24 घंटे में मिले 20279 नए कोरोना मरीज, इन 5 राज्यों में मिल रहे हैं सबसे ज्यादा केसेस
- भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 1.50 लाख पार, 3 दिन से आ रहे हैं 21000 से ज्यादा मामले
नीतीश कुमार कोविड-19 से संक्रमित, 5 माह में दूसरी बार महामारी की चपेट में
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं और चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने खुद को अपने आवास में पृथक कर लिया है। नीतीश इससे पहले जनवरी में भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे और उनमें मामूली लक्षण उभरे थे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, 'चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने (नीतीश) अपने आवास पर खुद को पृथक कर लिया है। उनकी तबीयत पिछले 2-3 दिनों से खराब है।'
बयान के अनुसार, 'मुख्यमंत्री ने पिछले 2-3 दिनों में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 जांच करवाने और जरूरी ऐहतियात बरतने का आग्रह किया है।'
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नीतीश सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वह बीमार थे।
