सम्बंधित जानकारी
- देश में 24 घंटों में 14,148 नए मामले, एक्टिव मरीजों में 1.5 लाख से कम
- COVID-19 : केरल में कोरोना के 5023 नए मामले, आंध्र प्रदेश में 2 और मरीजों की मौत
- कोरोना के कारण नहीं खेलेगा यह श्रीलंकाई गेंदबाज जिसके कारण भारत ने गंवाई थी पिछली टी-20 सीरीज
- बिल गेट्स ने की भारतीय वैक्सीन निर्माताओं की तारीफ, जानिए क्या है कारण...
दिल्ली में हटाया गया नाइट कर्फ्यू, अब रेस्टॉरेंट और दुकानें देर रात तक खुले रह सकेंगे
नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर के बीच अब देशभर में कोरोना के केस कम होना शुरू हो गए हैं। नए केस में कमी आने और एक्टिव केस लगातार कम होने के बाद अब राज्यों ने कोरोना प्रतिबंध में ढील देनी शुरू कर दी है। दिल्ली में शुक्रवार को नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अब दिल्ली के लोग देर रात तक रेस्टॉरेंट और दुकान खोल सकेंगे।
डीडीएमए ने कोरोना संक्रमण की समीक्षा को लेकर रखी गई एक मीटिंग में राजधानी से नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। नाइट कर्फ्यू हटाने के अलावा दिल्ली के लोगों के लिए और भी कई प्रतिबंधों में ढील दी गई है। अब दिल्ली में मास्क न पहनने पर जुर्माने की राशि भी घटा दी गई है। इसके अलावा बस और मेट्रो में लोग बिना रोक-टोक के खड़े होकर सफर कर सकेंगे।
सबसे बड़ी राहत होटल और दुकान संचालकों को दी गई है। अब दिल्ली में दुकान और रेस्टॉरेंट खोलने की समय सीमा खत्म कर दी गई है। यानी अब रेस्टोरेंट या दुकान मालिक देर रात तक अपना संस्थान खोल सकेंगे।
