सम्बंधित जानकारी
- Omicron Variant: हाई रिस्क देशों से भारत के इन 6 शहरों में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्री-बुकिंग RT-PCR टेस्ट अनिवार्य
- 6 महीने में आ जाएगी बच्चों के लिए covid vaccine Covavax, अदार पूनावाला ने किया खुलासा
- कोरोना संक्रमण के बाद मिली ‘इम्यूनिटी’ हराएगी ओमिक्रॉन को, इस स्टडी में खुलासा
- क्या एक साल पहले से सक्रिय है Omicron Variant, उसे अब मिला अटैक का मौका?
- सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होते ही हरकत में आई बीएमसी, करीना कपूर का घर सील कर चिपकाया नोटिस
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच मुंबई में 20 महीने बाद 15 दिसंबर से खुलेंगे 7वीं कक्षा तक के स्कूल
मुंबई। देश-दुनिया में कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच मुंबई में 20 महीने के बाद बुधवार से पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल एक बार फिर से खुलेंगे।
स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को जारी किया।
कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्कूल बंद थे। इससे पहले कोरोनावायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर चार दिसंबर से स्कूलों को पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला टाल दिया गया था।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है, जिसमें से पांच मरीज मुंबई में ही हैं।
