1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Mumbai reports Indias fourth Omicron case
Written By
Last Updated : शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (21:53 IST)

Omicronindia : कर्नाटक, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन की एंट्री, देश में अब तक 4 लोगों में मिला Corona का नया वैरिएंट

coronavirus
मुंबई। सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर दुनियाभर में चिंताएं बढ़ गई हैं। ओमिक्रॉन 
(Omicron) के नए मामलों ने कोविड की तीसरी लहर की संभावनाएं बढ़ा दी हैं। सरकार की तरफ से लगातार इसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच बाहर से आए लोगों में संक्रमण के मामले भी चिंताओं को बढ़ा रहे हैं। भारत में चौथा मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। 
भारत में ओमिक्रॉन का चौथा केस मुंबई से सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक का कहना है कि दुबई, दिल्ली के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से मुंबई की यात्रा करने वाला महाराष्ट्र का व्यक्ति ओमिक्रॉन के लिए पॉजिटिव पाया गया है। भारत में यह चौथा मामला है।  

mgid

 
महानगर के पास कल्याण डोंबिवली नगर निकाय क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है। महाराष्ट्र में इस स्वरूप के संक्रमण का यह पहला मामला है। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि 33 वर्षीय यह व्यक्ति 23 नवंबर को मुंबई के लिए उड़ान भरने से पहले दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा था जहां उसने कोविड जांच के लिए नमूना दिया था। इससे पहले, कर्नाटक और गुजरात में भी ‘ओमीक्रोन’ से जुड़े मामले मिल चुके हैं।

aniview

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉक्टर अर्चना पाटिल ने मुंबई में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कल्याण डोंबिवली नगर निकाय क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। यह राज्य में पहला आधिकारिक मामला है। उन्होंने कहा कि वह चार लोगों के एक समूह के साथ आया था। उनकी आरटी-पीसीआर जांच और जीनोम अनुक्रमण भी किया जाएगा।