सम्बंधित जानकारी
- नीति आयोग के बड़े अधिकारी को Corona, इमारत सील
- अर्नब से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ, कांग्रेस नेता ने जाति पर किया ट्वीट
- मध्यप्रदेश में जमातियों के फैलने से फैला कोरोना, बोले स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, डॉक्टरों पर हमले से हुई देरी
- चंडीगढ़ के अस्पताल में Corona से ऐसे जंग लड़ रहे हैं मासूम...
- टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल' के सीक्वल्स पर कोरोना का संकट, आगे बढ़ाई गई रिलीज डेट
Corona से जंग, मुंबई पुलिस ने 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मियों को छुट्टी पर भेजा
मुंबई। मुंबई पुलिस ने अपने 55 साल से ज्यादा उम्र और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित कर्मियों से छुट्टी पर जाने को कहा है ताकि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाया जा सके। मुंबई में कोरोना वायरस से 3 कर्मियों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है।
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विश्लेषण में सामने आया है कि 3 मृत पुलिस कर्मी और एक अन्य पुलिस कर्मी जिनका संक्रमण का इलाज चल रहा है, वे 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं।
उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए, हमने अपने उन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की रक्षा करने का फैसला किया है, जिनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक है और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें छुट्टी पर जाने को कहा गया है।
अधिकारी ने बताया, ‘ उम्र के कारण, इन पुलिस कर्मियों को अधिक खतरा है। इसलिए, हम उन्हें इन दिनों के दौरान छुट्टी लेने की अनुमति दे रहे हैं।‘
महाराष्ट्र में अब तक, कोरोना वायरस से 20 अधिकारियों सहित कम से कम 107 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। उनमें से अधिकतर मुंबई के हैं।
मुंबई पुलिस के 57 वर्षीय हेड कांस्टेबल की सोमवार को कोविड-19 से मौत हो गई। इसके अलावा, 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की रविवार को बीमारी के कारण मौत हो गई, जबकि 57 वर्षीय कांस्टेबल ने शनिवार को दम तोड़ दिया। (भाषा)